
नगर में दो पहिया वाहन से निकाला जुलुश,अभिषेक, महाआरती,प्रसादी का हुआ आयोजन
मेघनगर! शनिवार देशभर में मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर मेघनगर ब्राह्मण समाज द्वारा कांटे वाले हनुमान मंदिर पर स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर शनिवार सुबह से ही आयोजन प्रारम्भ हुए जिसमें भगवान का अभिषेक ,हवन ,पूजन आरती की गई जिसमें सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज ने बड़चढ़ कर हिस्सा लिया एवं नगर में दोपहिया वाहन से शोभायात्रा निकली पश्चात मंदिर पर भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ उक्त जानकारी रितिक शर्मा द्वारा दी गई







