धर्म / ज्योतिषमेघनगर
शीतला सप्तमी पर महिलाओं ने की शीतला माता की पूजा-अर्चना, ठंडे भोजन का लगाया भोग
रितिक शर्मा/जयेश झामर

मेघनगर ! महिलाओं ने आज मंगलवार को शीतल सप्तमी का पर्व मनाया। रात से ही मंदिरों में महिलाओं की भीड़ पूजा के लिए जुटने लगी । कई महिलाओं ने शीतला माता के निमित्त व्रत किया। महिलाओं ने एक दिन पहले ही भोजन व अन्य सामग्री तैयार कर ली । मंगलवार को इनका भोग शीतला माता को लगाया गया। इस व्रत को बसोरा भी कहते हैं। मान्यता के अनुसार इस दिन घरों में ठंडा भोजन ही खाया जाता है। वहीं मेघनगर के शीतला माता मंदिर में मां शीतला माता की पूजा , अर्चना की गई





