निरोगी रहने के लिये अब मेघनगरवासी को करना होगा ये महत्वपूर्ण उपाय
रितिक शर्मा/जयेश झामर

नगर की कई समाजसेवी संस्थाओ ने चलाया अभियान अब लक्ष्य शत प्रतिशत जरूरी
मेघनगर!(रीतिक शर्मा/जयेश झामर) पौधे वातावरण के लिए फेफड़ों का काम करते हैं. ये ऑक्सीजन छोड़ते हैं. और, वातावरण से कार्बन डाईऑक्साइड सोख कर हवा को शुद्ध बनाते हैं. पौधों की पत्तियां भी सल्फ़र डाई ऑक्साइड और नाइट्रोजन डाई ऑज़्क्साइड जैसे ख़तरनाक तत्व अपने में समा लेती हैं और हवा को साफ़ बनाती हैं.प्रदूषण रोकने में ये पेड़ सबसे असरदार
एनबीआरआई के वैज्ञानिक डॉ. विवेक पांडेय ने बताया – कि पीपल, बरगद, पाक,ड़, जामुन, नीम, हरसिंगार, अशोक, अर्जुन, महुआ, कनेर आदि पारंपरिक पेड़ पॉल्यूशन टॉलरेंट होते हैं। इन पौधों को सड़कों के दोनों ओर और रिहाइशी इलाकों में लगाने से धूल के महीन कणों (पार्टीकुलेट मैटर) को सोख लेता है। ये पौधे वायु को शुद्ध कर वायु प्रदूषण को काफी हद तक रोकते हैं।
इन्हें हर घर के बाहर लगाएं
बोगेनबिलिया – प्रदूषण को कम करने में बोगेनबिलिया सबसे उपयुक्त पौधा है। यह पौधा हवा में मौजूद हानिकारक गैसों सल्फर डाई ऑक्साइड, नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड और ओजोन को सोख लेता है। इसको हाईवे, स्टेट हाईवे समेत मुख्य मार्गों के डिवाइडर पर लगाने से प्रदूषण की रोकथाम में काफी हद तक नियंत्रण लाया जा सकता यह
मौजूदा चुनौती मे असरदार उपाय
प्रतिदिन आदतन प्रदूषित बदबूदार केमिकल युक्त गैस एवं धुएं के चलते नगरवासी घर प्रतिष्ठान के आगे वृक्षारोपण से ही शारीरिक हानि से कुछ हद तक बच सकते है






