
मेघनगर की प्रख्यात संत सेंट अर्नाल्ड स्कूल में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
मेघनगर के प्रसिद्ध स्कूल की 25 वीं सालगिरह मनाई गई
साथ ही संस्था मैं कार्यरत 25 वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षका श्रीमती रेशमा जेम्स एवं श्रीमती मगदेलन भाबोर का सम्मान किया गया !
साथ ही उच्च अंको से उत्तीर्ण बच्चों को पुरस्कृत किया गया
स्कूल की शुरुआत से लेकर वर्तमान तक की उपलब्धियों को कार्यक्रम के माध्यम से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुत कि गई !
बच्चों की स्पेक्ट्रा थीम पर संपूर्ण प्रस्तुतियां रही बच्चों ने कोविड-19 के दर्दनाक समय को बखूबी मंच पर उतारा जो कि हृदय को छूने वाली प्रस्तुति थी !
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फादर जेमोन जेम्स, जोसेफ जीरा क्षेत्रीय विधायक वीर सिंह भूरिया, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, सरपंच सुमित्रा मचार, प्रिंसिपल फादर एंड्रूस, फादर डिमेलो, फादर बशील डिसूजा, समाजसेवी श्रीमती चंदनबाला शर्मा, गणमान्य नागरिक आदी बड़ी संख्या में उपस्थित थे !






