मेघनगर के राजा : गोकुल ग्रुप के तत्वाधान में 11वा विशाल चल समारोह
रितिक शर्मा / जयेश झामर

मेघनगर ! (रितिक शर्मा / जयेश झामर)
कल विराजमान होगे विघ्नहर्ता
हिंदू पंचाग के अनुसार गणेश चतुर्थी का पर्व 31 अगस्त को मनाया जाएगा. गणेश चतुर्थी के दिन कई जगहों पर गणेश उत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है. भक्त अपने घर में गणपति बप्पा को स्थापित करते हैं और उनकी विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चन करते हैं . 31अगस्त को मेघनगर के राजा गोकुल ग्रुप के तत्वाधान में11वा विशाल चल समारोह बांफना फाइबर्स से शुरू होकर साई चौराहा भंडारी चौराहा आजाद चोक से होते हुए बस स्टैंड पेट्रोल पंप के वहा विराजमान होगे
चल समारोह में गुजरात के सुप्रसिद्ध गायक अर्जुन आर मेडा मैं प्रस्तुति देंगे साथ ही राष्ट्रीय कवि मुकेश मोलवा गणेश ताशा पार्टी बच्चो के मनोरंजन के लिए कार्टून मेघनगर के राजा की भव्य झाकी और भी मुख्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे
गोकुल ग्रुप द्वारा नगर की धर्म प्रेमी जनता से इस भव्य चल समारोह में पधारने के लिए विशेष आग्रह किया चल समारोह में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाएं





