WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow

Breaking
मेघनगर में 17 मई को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्शमेघनगर ने खोया जनसेवा का प्रहरी: राजेन्द्र श्रीवास्तव (नीरज) पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाबमेघनगर मुस्लिम समाज ने मासूम अनिका के इलाज के लिए 21000 रुपयों की राशि एकत्रित कर सौंपीमेघनगर में धूमधाम से मनाया गया महावीर जन्म कल्याणक, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक तप आयोजनमेघनगर नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त, भाजपा नेताओं ने किया स्वागतमेघनगर के फुटतालाब हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, बृज कलाकारों ने रचाया कृष्ण भक्ति का अद्भुत रंगमेघनगर में रासलीलाओं से गूंजेगा फुटतालाब, हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आगाज़मेघनगर के एडवोकेट तेजस जैन चुने गए इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेम्बर​रोटरी क्लब ने ललवानी परिवार के सहयोग से 160 छात्राओं को वितरित की गणवेशमेघनगर हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,सामाजिक समरसता और एकजुटता का दिया संदेश


IMG-20241005-WA0363
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow
E-Paperमेघनगर

10 दिवसीय निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर 31 अक्टूबर से होगा आरम्भ

रितिक शर्मा/जयेश झामर

IMG-20241005-WA0363
IMG-20241005-WA0363
previous arrow
next arrow

जर्मनी के डॉक्टर करेंगे निशुल्क उपचार व ऑपरेशन

रोटरी क्लब अपना एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल ने पूर्ण की शिविर की तैयारियां

मेघनगर- रोटरी क्लब अपना,जीवन ज्योति हॉस्पिटल मेघनगर के संयुक्त तत्वाधान में जर्मनी के डॉक्टर द्वारा निशुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर 31 अक्टूबर से प्रारंभ होने जा रहा है।उक्त शिविर में जर्मनी से 5 डॉक्टर एवं पांच असिस्टेंट नर्स के साथ 4 स्थानीय डॉक्टर कुल 14 विशेषज्ञ की टीम 31 अक्टूबर से 10 नवंबर 10 दिनों तक चलने वाले प्लास्टिक सर्जरी शिविर में अपनी सेवाएं देगे।

बैठक आयोजित कर शिविर की तैयारियों की दी गई जानकारी

शुक्रवार देर शाम रोटरी क्लब अपना व जीवन ज्योति हॉस्पिटल द्वारा पत्रकार वार्ता रखकर प्लास्टिक सर्जरी शिविर की जानकारी दी गई। जीवन ज्योति अस्पताल के डायरेक्टर पी ए थॉमस ने बताया की कोरोना काल के पूर्व लगातार तीन वर्षों तक निशुल्क शिविर आयोजित हुआ है जिसमें कुल 268 सर्जरी निशुल्क की गई थी ऐसे शिविर का सफल आयोजन करने के बाद इस वर्ष बड़े स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। दो ऑपरेशन थिएटर एक साथ चलेंगे। सामान्य और आवश्यक सेवा के लिए अलग से ओटीपी रहेगी। उपकरण जर्मनी से आए हैं। अब तक 70 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं और 50 आवेदन पिछले शिविर के वेटिंग में थे उन्हें भी शामिल किया जा रहा है। प्रतिदिन करीब 10 से अधिक आपरेशन किए जा सकेंगे। रोटरी क्लब अपना अध्यक्ष डॉक्टर हितेंद्र खतेड़िया एवं सचिव ऋषि राका ने बताया कि 1 नवंबर को रोटरी क्लब को सर्वधर्म गुरु की प्रार्थना से शिविर का शुभारंभ जीवन ज्योति हॉस्पिटल के प्रांगण में सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा 1 नवंबर को मध्यप्रदेश की स्थापना दिवस भी उक्त आयोजन में मनाया जाएगा।बैठक के दौरान नगर के समाज सेवी जीवन ज्योति हॉस्पिटल के पदाधिकारी सहित रोटरी क्लब अपना के समस्त सदस्य नगर के पत्रकारगण उपस्थित रहे।

शिविर की पंजीयन प्रक्रिया एवं मरीजो को ये मिलेगी सुविधा

शिविर संयोजक भरत मिस्त्री ने बताया कि रोटरी का एक मात्र लक्ष्य मानव सेवा है इसी कड़ी मे आर्थोपेडिक व प्लास्टिक सर्जरी शिविर के माध्यम से कटे होंठ ,किसी हादसे के कारण शरीर पर आई कुरुपता(निशान) , हादसे में जलने से शरीर का अंग चिपका हो उसको सर्जरी कर अलग करना, किसी के बचपन से हाथ या पांव टेढ़े मेढे हो वह भी सर्जरी के माध्यम से ठीक किया जाएगा छोटी या बड़ी सभी सर्जरी नि:शुल्क होगी साथ ही शिविर के दौरान भर्ती मरीज एवं एक सहयोगी का दो वक्त का भोजन चाय-नाश्ता एवं ठहरने की व्यवस्था नि:शुल्क रहेगा।पंजीयन के लिए जिन किसी मरीजों को सर्जरी करवाना है वे दिनांक 31 अक्टूबर से पहले अपनी पुरानी रिपोर्ट लेकर आना होगा जीवन ज्योति हॉस्पिटल मेघनगर के डॉ.मार्कुस डॉ टी पी एस तवंर से जांच करवा कर पंजियन करवाएं पहले 100 एवं यही पंजियन मान्य किया जायेगा, दिनांक 31 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच चयनित मरीजों के ऑपरेशन दवाई रहने ठहरने चाय नास्ता भोजन कि व्यवस्था निशुल्क रहेगी।

Pradesh News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

namaskar ritk sharma

srimaan