
मेघनगर! रम्भापुर रोड टेंपो चौराहा पर लगे हिताची के एटीएम को बीती रात अज्ञात चोरो ने बनाया निशाना बताया जा रहा है गुप्ता किराने के पास हिताची कंपनी के एटीएम को बीती रात चोरों ने तोड़फोड़ कर एटीएम मशीन का लॉक तोड़ने की कोशिश की मशीन मे पड़े करीबन एक से डेढ़ लाख रुपए लूटने का प्रयास किया मशीन का लाक नहीं टूटने से चोरो का प्रयास तो असफल रहा किन्तु एटीएम मे तोड़ फोड़ कर संचालको को अर्थिक नुकसान पहुंचने मे सफल रहे पुरी घटना को देख कर ये अनुमान लगाया जा सकता है की चोरो द्वारा कुछ दिन पूर्व से ही रेकी कर लगे सीसीटीवी को कैसे बंद करना इस प्रयास मे वो सफल हुए है आगे पुलिस प्रशासन को सख्ती से ऐसे चोरो पर नकेल कसनी होगी दबंग थाना प्रभारी टी एस डावर के मेघनगर पदस्थ होने के बाद यह पहली घटना अब बारिश के चलते अब नगरवासियो को भी सतर्क होकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करना होगा






