WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow

Breaking
मेघनगर ने खोया जनसेवा का प्रहरी: राजेन्द्र श्रीवास्तव (नीरज) पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाबमेघनगर मुस्लिम समाज ने मासूम अनिका के इलाज के लिए 21000 रुपयों की राशि एकत्रित कर सौंपीमेघनगर में धूमधाम से मनाया गया महावीर जन्म कल्याणक, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक तप आयोजनमेघनगर नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त, भाजपा नेताओं ने किया स्वागतमेघनगर के फुटतालाब हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, बृज कलाकारों ने रचाया कृष्ण भक्ति का अद्भुत रंगमेघनगर में रासलीलाओं से गूंजेगा फुटतालाब, हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आगाज़मेघनगर के एडवोकेट तेजस जैन चुने गए इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेम्बर​रोटरी क्लब ने ललवानी परिवार के सहयोग से 160 छात्राओं को वितरित की गणवेशमेघनगर हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,सामाजिक समरसता और एकजुटता का दिया संदेश​मेघनगर में कल जुटेगा हिंदू समाज: भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ की तैयारियां पूर्ण


IMG-20241005-WA0363
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow
रतलामराजनीति

नगरीय निकाय निर्वाचन के प्रथम चरण में 6 जुलाई को होगा मतदान

रितिक शर्मा

IMG-20241005-WA0363
IMG-20241005-WA0363
previous arrow
next arrow

रतलाम निर्वाचन प्रेक्षक डॉ. अशोक भार्गव ने आलोट एवं ताल में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया0

नगरीय निकाय के आम निर्वाचन- 2022 के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण के मतदान की प्रक्रिया 6 जुलाई बुधवार को होगी। प्रथम चरण में रतलाम जिले के नगर परिषद आलोट एवं नगर परिषद ताल में मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त निर्वाचन प्रेक्षक, प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने नगर परिषद आलोट एवं ताल में मतदान संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

डॉ. भार्गव ने नगर परिषद आलोट में मतदान दलों को सामग्री वितरण के लिए निर्धारित किए गए स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने यहां मतदान दलों को व्यवस्थित सामग्री वितरित करने एवं वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। सामग्री प्राप्त करने एवं सामग्री की जांच करने में मतदान दलों को पर्याप्त स्थान की उपलब्धता संबंधी निर्देश भी उन्होंने दिए। डॉ. भार्गव ने यहां नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए निर्मित किए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण भी किया। उन्होंने परिसर में पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध संबंधी स्थिति का जायजा लिया।

डॉ. भार्गव ने मतदान प्रक्रिया के लिए की गई संपूर्ण व्यवस्थाओं संबंधी की गई तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने मतदान दलों के एकत्रीकरण, उनकी मतदान केंद्रों तक रवानी की की व्यवस्था की भी जानकारी ली। इसके साथ ही मतदान दल जब मतदान सामग्री के पश्चात मतदान सामग्री जमा कराएंगे, उसके लिए की गई व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। डॉ. भार्गव ने इस दौरान मतगणना के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

डॉ. भार्गव ने नगर परिषद ताल में नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए निर्धारित किए गए स्ट्रॉंग रूम का अवलोकन करते हुए परिसर में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने संबंधी निर्देश दिए । उन्होंने एसडीएम आलोट सुश्री मनीषा वास्कले से मतदान दलों के वितरण एवं स्ट्रांग रूम के लिए गए के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया

डॉ. भार्गव ने आलोट एवं ताल में नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए स्थापित किए गए मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लगने की स्थिति में वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से सभी व्यवस्थाएं करने तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान क्षेत्र में अनावश्यक लोगों का प्रवेश न हो, यह सुनिश्चित करने संबंधी निर्देश भी दिए।

Pradesh News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

namaskar ritk sharma

srimaan