मेघनगर में कल जुटेगा हिंदू समाज: भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ की तैयारियां पूर्ण
रितिक शर्मा/जयेश झामर

मेघनगर (झाबुआ)। स्थानीय सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में कल, 11 जनवरी 2026 को मेघनगर (इन्द्रगढ़) में एक विशाल ‘हिंदू सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर समाज के युवाओं और मातृशक्ति में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम का विवरण:
दिनांक: 11 जनवरी 2026, रविवार
कार्यक्रम पश्चात भोजन प्रसादी
स्थान: दशहरा मैदान, मेघनगर
आयोजक: सकल हिंदू समाज, मेघनगर
’संगठित हिंदू, समर्थ भारत’ का संकल्प
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज में एकता और समरसता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का स्पष्ट उद्देश्य “संगठित हिंदू, समर्थ भारत”, जो राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका को रेखांकित करता है।
भव्य तैयारियां
दशहरा मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर भगवा ध्वजों और आध्यात्मिक चित्रों से सजावट की गई है। आयोजन में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमियों से सपरिवार इस सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है ताकि “भारत माता की जय” और “जय श्री राम” के उद्घोष के साथ अपनी संस्कृति और एकता का परिचय दिया जा सके।





