
मेघनगर।मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग, मंत्रालय भोपाल द्वारा जारी अधिसूचना के तहत मध्य प्रदेश शासन ने मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 19 की उपधारा (1) के खंड (ग) के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए नगर परिषद मेघनगर में चार एल्डरमैन नियुक्त किए हैं।जारी आदेश के अनुसार, पुलिस सत्यापन लंबित रहने की प्रत्याशा में श्री मानिया खराड़ी (वार्ड 4, नवापाड़ा), श्री विक्रमसिंह चौहान (वार्ड 8, नयापुरा), श्री वेद प्रकाश बसेर (वार्ड 10) एवं श्री सचिन पंचाल (वार्ड 9) को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति वर्तमान परिषद के सह-विस्तारित कार्यकाल अथवा राज्य शासन के आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।नियुक्ति के उपरांत नगर परिषद कार्यालय मेघनगर में पूर्व भाजपा जिलामंत्री भूपेश भानपुरिया एवं नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार द्वारा नव-नियुक्त एल्डरमैन का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान मिष्ठान वितरण कर सभी का मुंह मीठा कराया गया।कार्यक्रम के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री फारूख शेरानी सहित अनिल खराड़ी, दुबला खराड़ी, बहादुर गुड़िया एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित





