

मेघनगर! भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा जिला झाबुआ की कार्यकारिणी घोषित की जिसमे 21 पदाधिकारीयो की घोषणा करी बाकी के 2जिला मंत्री,मीडिया प्रभारी,आईटी प्रभारी और सोशल मीडिया प्रभारी की घोषणा होना बाकी है,कल हुई घोषणा में जिले की पूर्व भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष और लोकसभा प्रभारी आरती भानपुरिया को भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनाया है,सामजिक स्तर और राजनीतिक स्तर पर मजबूत होने के चलते भाजपा जिला संगठन को आने वाले समय मे लाभ मिलेगा।
भाजपा की नीति और सिद्धांत का पालन करूंगी :- जिला उपाध्यक्ष भानपुरिया
इस आनंद की अनुभूति का अनुभव हम तभी कर पाते हैं जब साथ हो आप जैसे अपनों का मैं सौभाग्यशाली हूं कि ईश्वर की कृपा से मुझे आप सभी का साथ मिला बड़ों से आशीर्वाद छोटों से प्रेम और हम उम्र से मिले इस स्नेह का में हृदय से आभारी हूं आप सभी का अनन्य प्रेम सदेव ऐसा ही मुझ पर बना रहेगा एसी में ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।जन्मदिन एवं पुनः दायित्व मिलने के इस अवसर पर आप सभी से मिले बधाई संदेश, शुभकामनाएं, अपार दुलार के लिए हृदय तल से- गौरव खंडेलवाल जिला महामंत्री झाबुआ
भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने पर श्रीमती आरती भानपुरिया ने जिला और प्रादेशिक संगठन का आभार मनाते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है उस पर खरा उतरूंगी और भाजपा की नीति और सिद्धांत का पालन करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की समस्त योजनाओं को जमीनी स्तर पर लाने का कार्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया जाएगा एवं सुशासन के अभियान को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।





