

मेघनगर! संत अर्नाल्ड विद्यालय में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस समारोह का उद्देश्य छात्र परिषद के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों के लिए औपचारिक रूप से नियुक्त करना था।
समारोह में स्मिथ कटारा को हेड बॉय एवं गुंजन पटेल को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। डिप्टी एस.पी.एल. के रूप में प्रियांशु सकवाल और अक्षता भाभोर को चुना गया।
चारों हाउस के कैप्टन और वाइस कैप्टन की भी घोषणा की गई:
– ग्रीन हाउस: कप्तान – वैधहि पंड्या, उप कप्तान – आयुष हाडा
– येलो हाउस: कप्तान – अक्षत पाटीदार, उप कप्तान – अराध्या पासवान
– रेड हाउस: कप्तान – युवराज सिंह राठौड़, उप कप्तान – सौम्या डोडियार
– ब्लू हाउस: कप्तान – केवल झामर, उप कप्तान – सुचिता पाडियार
पी.टी.आई. की जिम्मेदारी सुशील बिलवाल और अभिषेक ओहरी को सौंपी गई। एंकरिंग अभिलाष भुरिया और इसाबेल द्वारा किया गया
इस अवसर पर राखी बारिया परियोजना अधिकारी और र्आर्चना डाबी (सुपरवाइज़र, मेघनगर ब्लॉक) विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के बाद सभी अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया
समारोह में फादर एंड्रयू लोबो, प्रबंधक फादर कजेटन डिमेलो, पल्ली पुरोहित फादर जोमोन जेम्स , पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष जेम्स पॉल और वी.पी. सिस्टर दीपा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायक बना दिया।
अंत में, विद्यालय प्राचार्य एवं अतिथियों ने सभी छात्रों को शुभकामनाएँ दीं और उन्हें कर्तव्यनिष्ठ होकर नेतृत्व करने हेतु प्रोत्साहित किया।





