WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow

Breaking
मेघनगर मुस्लिम समाज ने मासूम अनिका के इलाज के लिए 21000 रुपयों की राशि एकत्रित कर सौंपीमेघनगर में धूमधाम से मनाया गया महावीर जन्म कल्याणक, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक तप आयोजनमेघनगर नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त, भाजपा नेताओं ने किया स्वागतमेघनगर के फुटतालाब हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, बृज कलाकारों ने रचाया कृष्ण भक्ति का अद्भुत रंगमेघनगर में रासलीलाओं से गूंजेगा फुटतालाब, हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आगाज़मेघनगर के एडवोकेट तेजस जैन चुने गए इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेम्बर​रोटरी क्लब ने ललवानी परिवार के सहयोग से 160 छात्राओं को वितरित की गणवेशमेघनगर हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,सामाजिक समरसता और एकजुटता का दिया संदेश​मेघनगर में कल जुटेगा हिंदू समाज: भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ की तैयारियां पूर्णश्री रामचरितमानस युवा मंडल मेघनगर ने महंत श्री दयाराम महाराज जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया 


IMG-20241005-WA0363
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow
झाबुआमेघनगर

संथारा साधक,सुश्रावक एवं समाज रत्न स्व. हसमुखलाल वागरेचा की प्रथम पुण्यतिथि पर 16 फरवरी को ऐतिहासिक नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा

रितिक शर्मा/जयेश झामर

IMG-20241005-WA0363
IMG-20241005-WA0363
previous arrow
next arrow

झाबुआ।संथारा साधक,सुश्रावक एवं समाज रत्न स्व. हसमुखलाल वागरेचा की प्रथम पुण्यतिथि के स्मरणार्थ बहुत ही निस्वार्थ भाव से वागरेचा परिवार की ओर से जिले का पहला ऐतिहासिक नि:शुल्क विशाल मेगा स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन 16 फरवरी रविवार को मेघनगर में आयोजित किया जाएगा। शिविर के लाभार्थी और मुख्य सूत्रधार पंकज वागरेचा ने बताया कि गुरुदेव की असीम कृपा, आशीर्वाद और पापा के पुण्य प्रताप से एपिक हॉस्पिटल अहमदाबाद के डायरेक्टर डॉ.अनिल जैन के सानिध्य और पुरुषार्थ के चलते शिविर में हृदय,कैंसर,हड्डी,स्त्री,शिशु,पेट से संबंधित, दाँत, यूरिनरी,चर्म,किडनी और नस से संबंधित सभी रोगों का एपिक हॉस्पिटल अहमदाबाद के साथ 20 से 25 डॉक्टरों की टीम द्वारा यथासंभव निदान किया जाएगा और मरीजों को अधिकतर दवाइयां निशुल्क दी जाएगी। अलग-अलग स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम इस शिविर का एक अद्भुत, अकल्पनीय,बेहद महत्वपूर्ण और प्रमुख हिस्सा बन चुकी है। उपरोक्त टीम की सेवा इस शिविर में आने वाले विभिन्न रोगों से ग्रसित मरीजों को पूर्ण रूप से निशुल्क मिलेगी।

डॉ.अनिल जैन की पुरी टीम की मेहनत और समर्पण से शिविर मे आये मरीजों को भविष्यापी लाभ की पूर्ण संभावना रहेगी….
अनूप भंडारी एवं निलेश वागरेचा ने बताया कि इस शिविर की सबसे बड़े उपलब्धि यह रहेगी कि देश के सबसे बड़े मुम्बई शहर के कैंसर स्पेसलिस्टस डॉक्टरो की टीम अपने खुद की सम्पूर्ण सुविधायुक्त कैंसर डिटेक्शन वेन और सभी जांचों के संसाधनों सहित मेघनगर शिविर में पहुचेगी। आपको बता दे कि इस मुम्बई कैंसर टीम को शिविर का हिस्सा बनाने में मूलत: झाबुआ की माटी के डॉ.अनिल जैन की स्वत: कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण ही संभव हो पाया है। पंकज वागरेचा परिवार,के साथ विभिन्न संस्थाओं और सहयोगियों ने उनके इस पुण्यशाली कार्य को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग की सहमति प्रदान की है

जिले और समीप राज्यों के सभी जिलों के नागरिकों से अपील...
पंकज वागरेचा परिवार, विभिन्न संस्थाओं और सहयोगियों ने जिले और समीप राज्यों के सभी जिलों के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस शिविर को सफल बनाने में हमे सहयोग अवश्य प्रदान करे। सभी बीमार,गरीब, असहाय,लाचार और जरूरतमंद लोगों को बेहद अच्छी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा नि:शुल्क है। साथ ही सभी से निवेदन है कि वे अपने आसपास के मरीजो को इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के बारे में सूचित कर इस पुण्य कार्य के सहयोगी जरूर बने।

ऐतिहासिक शिविर बनाने के लिए सभी का मिल रहा पूरा सहयोग….
प्रभावी मानवसेवी पत्रकार निलेश भानपुरिया एवं संजय जैन ने बताया कि वागरेचा परिवार के साथ झाबुआ अन्य निकटवर्ती राज्यों के जिले के अधिकतर सर्व समाज,समाज सेवियों और आमजन का भरपूर सहयोग मिलने के कारण ही,यह शिविर एक नया इतिहास रचने के लिए सतत अग्रसर हो रहा है। विशेषकर नगर के सकल जैन श्रीसंघ,मालवा महासंघ,समस्त पत्रकार, रोटरी क्लब अपना,वैश्य महासम्मेलन, दि जायंट्स एंव डायमंड ग्रुप आदि का काफी सहयोग भी मिल रहा है।

आगामी 12 एवं 13 फरवरी को महावीर भवन में नि:शुल्क प्राथमिक जांच शिविर का होगा आयोजन…..
मरीजो को अपनी-अपनी बीमारी के अनुसार ब्लड की जांच, ईसीजी, इको, सोनोग्राफी,एक्स-रे,सिटी स्कैन आदि जांच रिपोर्ट साथ में लानी है। यदि मरीज के पास बीमारी अनुसार जांच उपलब्ध है,तो वे उसे साथ अवश्य लाये। यदि इस शिविर का लाभ लेने कोई मरीज दूसरे शहर से आ रहे हैं ,तो वे अपनी-अपनी बीमारी के अनुसार जांच करवाकर उसकी रिपोर्ट साथ में अवश्य लाये। मरीज के पास जांच रिपोर्ट नहीं है,तो उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। शिविर के माध्यम से उनकी अधिकतर जांचे मेघनगर में डॉक्टर के परामर्श अनुसार दिनांक 12 एवं 13 फरवरी को महावीर भवन में समय प्रात: 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक प्राथमिक जांच शिविर में की जाएगी,यथासंभव सभी जांचे निशुल्क की जाएगी।
विशाल मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन की जानकारी और संपर्क सूत्र….
स्थान-महावीर भवन,मेघनगर
दिनांक-16 फरवरी 2025,रविवार
समय-प्रातः: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक

पुर्व पंजीयन जरूरी है,इस हेतु संपर्क करें…….
पंकज वागरेचा-94254-86548
भरत मिस्त्री-90391-31252
निलेश भानपुरिया-961734-1111
राजेश भंडारी-94259-72903

पंजीयन हेतु निचे दी गई लिंक खोल कर अपनी जानकारी प्रेषित करे

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfK683vYRR4kNEj7UgR1GmRNR9WZKGshqfXl1KvpRkgZbaPNg/viewform

 

Pradesh News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

namaskar ritk sharma

srimaan