

नगर परिषद मेघनगर द्वारा मंडी मैदान पर जल संरक्षण अभियान के तहत सामूहिक पतंग उड़ान कार्यक्रम आयोजित किया।
मेघनगर! अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मुकेश सोनी ने सामूहिक पतंग उड़ान उत्सव में शामिल होने पहुंचे शहर के गणमान्य नागरिकों और स्कूली छात्रों को जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाई। एसडीएम ने जल का महत्व समझाकर लोगो से जल का अपव्यय न करने की अपील की। जल संरक्षण के लिए मौजूद लोगों का शपथ दिलाई गई। शपथ के बाद उत्सव में शामिल हुए लोगो ओर स्कूली छात्रों को नगर परिषद द्वारा पतंग और मांझे उपलब्ध कराए। सभी ने खुले आसमान में पतंगबाजी का खूब लुफ्त लिया।सभी को मिठाई के रूप में गजक चिकी खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस दौरान नप अध्यक्ष कमलेश मचार, पार्षद अजय डामोर, पूर्व पार्षद भूपेश भानपुरिया, बी.ई.ओ. एनएस नायक, सीएमओ राहुल सिंह वर्मा, सीएम राइज स्कूल की प्राचार्य वर्षा चोरे प्राचार्य उपयंत्री सुरेश गणावा, पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोनगरा, रितिक शर्मा, रहीम शेरानी, भूपेन्द्र बरमण्डलिया, रहीम शेरानी, बीएमओ डॉ. विनोद नायक, नगर परिषद के स्वच्छता निरीक्षक सोहन रावत, स्टोरकीपर सुनील डामोर, विनोद भूरिया सहित सीएम राइज स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं और नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में उत्सव में आमंत्रित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





