WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow

Breaking
मेघनगर मुस्लिम समाज ने मासूम अनिका के इलाज के लिए 21000 रुपयों की राशि एकत्रित कर सौंपीमेघनगर में धूमधाम से मनाया गया महावीर जन्म कल्याणक, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक तप आयोजनमेघनगर नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त, भाजपा नेताओं ने किया स्वागतमेघनगर के फुटतालाब हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, बृज कलाकारों ने रचाया कृष्ण भक्ति का अद्भुत रंगमेघनगर में रासलीलाओं से गूंजेगा फुटतालाब, हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आगाज़मेघनगर के एडवोकेट तेजस जैन चुने गए इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेम्बर​रोटरी क्लब ने ललवानी परिवार के सहयोग से 160 छात्राओं को वितरित की गणवेशमेघनगर हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,सामाजिक समरसता और एकजुटता का दिया संदेश​मेघनगर में कल जुटेगा हिंदू समाज: भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ की तैयारियां पूर्णश्री रामचरितमानस युवा मंडल मेघनगर ने महंत श्री दयाराम महाराज जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया 


IMG-20241005-WA0363
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow
E-Paperमेघनगरलाइफस्टाइल

पत्रकारिता के उच्च शिखर तक पहुँचेगा आईजा,साथ ही कई नए अध्याय भी जोड़ेगा……हार्दिक हुंडिया

जयेश झामर

IMG-20241005-WA0363
IMG-20241005-WA0363
previous arrow
next arrow

मेघनगर। जयेश झामर। मध्य प्रदेश के धार जिले के मांडवगढ़ में कल पहली बार देशभर के जैन पत्रकारो और मीडिया कर्मियों ने एक मंच पर आईजा के बैनर तले आकर पत्रकार हितों के लिए एकजुटता का अकल्पनीय और अद्भुत परिचय दिया। ऐतिहासिक तृतीय जैन पत्रकार अधिवेशन का कल जहाज महल रिसोर्ट में आयोजित किया गया। इस महा अधिवेशन में विभिन्न प्रदेशों और जिलों से सैकड़ों पत्रकारों ने अपनी शिरकत दी।

निर्भीक पत्रकारिता के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना…
इस महा अधिवेशन का उद्देश्य पत्रकारों की एकता को मजबूत करना और देश में निर्भीक पत्रकारिता के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना था। आयोजन में पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देन,उनके सामने आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा भी की गयी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य बीमा, पीड़ित पत्रकारों को कानूनी और आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित करने की योजनाएं बनाई गयी। शासन,प्रशासन, प्रबंधन,अपराधी और माफिया द्वारा प्रताड़ित पत्रकारो ने अपने मामलों को प्रदेशभर से आए पत्रकारों के समक्ष प्रस्तुत किया। पत्रकारों के हितों और अधिकारों के लिए सामूहिक नीतियां तैयार की गयी।

झाबुआ छोटे से जिले की उपस्थिति रही सबसे अधिक,साथ ही कार्यक्रम के संयोजक भी झाबुआ के ही थे...
इस गरिमामय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम संयोजक एवं कर्मठ कार्यकर्ता कमलेश जैन (दाईजी),समकित तलेरा औऱ उनके विशेष सहयोगी अर्पित जैन का योगदान काफी सराहनीय रहा। मंच से राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया ने उनका तहे दिल से बेहद आभार भी माना। कार्यक्रम में उन्हें जय वीरू की जोड़ी नाम से संबोधित भी किया गया। जिले की टीम से संजय जैन,अनूप भंडारी,जयेश झामर, सुमित जैन,सौरभ खेमेसरा,जिला अध्यक्ष राकेश डुंगरवाल और लोहित झामर के साथ जिले के अन्य साथियो की उपस्थिति के चलते झाबुआ की उपस्थिति सबसे अधिक थी। जिले की टीम का भरपूर स्नेह और सहयोग को देखते हुए संजय जैन और अनूप भंडारी का भी बेहद आभार व्यक्त किया गया।

समकित तलेरा ने बतायी मन की बात….
कार्यक्रम के संयोजक समकित तलेरा ने मंचासीन अतिथियों का अभिवादन किया। उन्होंने अपने मन की बात को खुले मन से मंच से भरी सभा में धरमपुरी भाजपा विधायक की उपस्थिति में बतायी कि हमारे थांदला से भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए कमलेश जैन और अजय सेठिया इन दो जैनों नाम जब प्रस्तावित किया तो भाजपाई यह कहने लगे कि क्या अब बनिये राजनीति करेंगे…? आगे उन्होंने कहा कि ऐसा सुनकर उनका मन काफी व्यथित हुआ था। इसलिए मैं सभी जैन पत्रकारो से आग्रह करता हूँ कि जब हम जैन देश की अर्थव्यवस्था के सबसे बड़े सहयोगी है तो हम राजनीति मैं क्यो नही आ सकते है…? अब समय आ गया है कि हमे इस ओर गंभीर चिंतन कर आगे की कुशल रणनीति तय करना चाहिए।

विधायक कालू सिंह ठाकुर ने किया समर्थन….
उपरोक्त समकित तलेरा की मन की बात सुनकर धरमपुरी विधायक कालूसिंह खेड़ा ने कहा कि जिन्होंने भी ऐसा कहा है यह सरासर अच्छी बात नही है। किसी व्यक्ति विशेष के बारे में कोई भी टिप्पणी कर सकता है,लेकिन किसी की जाति पर टिप्पणी कोई भी नही कर सकता है। मुझे इस बात का बेहद खेद है। आगे से ऐसी बात कोई न कर सके,इसके लिए मैं भविष्य में आवश्यक सहयोग अवश्य करूंगा।

कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण इवेंट

आयोजन मे पधारे सभी सहभागियो की निःशुल्क जाँच जो सेंट्रल लैब द्वारा की गई जिसका सम्पूर्ण लाभ अखिल भारतीय स्थानकवासी पोरवाल समाज ने लिया।

बेहद आभार प्रकट किया...
मायानगरी मुम्बई से पधारे आल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया, आईजा संदेश के प्रधान संपादक प्रदीप जैन,मप्र अध्यक्ष डॉ.प्रदीप बाफना,मप्र सचिव दीपक दुग्गड,पूर्व अध्यक्ष राजकुमार हरण,पूर्व प्रदेश संरक्षक अभय सुराणा, बिजनेस दर्पण के प्रधान सम्पादक हेमंत जैन, सुजानमल कोचट्टा और इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण खारीवाल आदि ने सभी जैन पत्रकारों का तहे दिल से स्वागत किया। साथ ही उपरोक्त सभी ने पत्रकारिता के अधिकारों और अपनी जिम्मेदारियों को मजबूती देने के लिए इस अभियान का हिस्सा बनने पर पत्रकारो और मीडिया कर्मियों का बेहद आभार प्रकट किया

Pradesh News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

namaskar ritk sharma

srimaan