WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow

Breaking
मेघनगर में 17 मई को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्शमेघनगर ने खोया जनसेवा का प्रहरी: राजेन्द्र श्रीवास्तव (नीरज) पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाबमेघनगर मुस्लिम समाज ने मासूम अनिका के इलाज के लिए 21000 रुपयों की राशि एकत्रित कर सौंपीमेघनगर में धूमधाम से मनाया गया महावीर जन्म कल्याणक, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक तप आयोजनमेघनगर नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त, भाजपा नेताओं ने किया स्वागतमेघनगर के फुटतालाब हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, बृज कलाकारों ने रचाया कृष्ण भक्ति का अद्भुत रंगमेघनगर में रासलीलाओं से गूंजेगा फुटतालाब, हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आगाज़मेघनगर के एडवोकेट तेजस जैन चुने गए इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेम्बर​रोटरी क्लब ने ललवानी परिवार के सहयोग से 160 छात्राओं को वितरित की गणवेशमेघनगर हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,सामाजिक समरसता और एकजुटता का दिया संदेश


IMG-20241005-WA0363
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow
मेघनगर

जैन रत्न स्वर्गीय रणजीत सिंह बाफना की 20 वी पुण्यतिथि पर बच्चों को स्कूल सामग्री, निराश्रितों को कंबल एवं भोजन पैकेट का वितरण किया

रितिक शर्मा/जयेश झामर

IMG-20241005-WA0363
IMG-20241005-WA0363
previous arrow
next arrow


मेघनगर !जैन रत्न स्वर्गीय रणजीत सिंह जी बाफना की 20वीं पुण्यतिथि अवसर पर निराश्रितों को कंबल एवं 1500 भोजन पैकेट सहित राम रोटी अनु दरबार समिति में नियमित चल रही भोजनशाला में निराश्रितों को भोजन वितरित किया गया। पुण्यतिथि के अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए युवा कवि निसार पठान ने पिता पर कविता सुनाई और जीवन में पिता की महत्व के बारे में बताया सरस्वती शिशु मंदिर अध्यक्ष यशवंत बाफना, विनोद बाफना, त्रिस्तुतिक संघ के उपाध्यक्ष विमल जैन न्यूज़,निलेश भनपुरिया ,श्रीमती हर्षा रुनवाल,अनिल लोढ़ा आदि ने संबोधित करते हुए बताया जैन रत्न स्वर्गीय रणजीत सिंह बाफना धर्मनिष्ठ, समाजसेवी , मिलनसार, साधु साध्वी भगवंत की वैयावच्छ हेतु तयार रहते थे। कमजोर व्यक्ति की मदद करने हेतु तत्पर रहते थे। लगातार 25 वर्षों तक स्थानकवासी जैन समाज के अध्यक्ष पद पर रहते हुए सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हुए समाज को एकता के सूत्र में बांधकर रखते थे। आज भी डूंगर प्रांत में श्री बाफना का नाम बड़ी श्रद्धा से लिया जाता है। उन्हीं कि प्रेरणा से नगर में अनाथ आश्रम एवं विद्यालयों की स्थापना उनके पुत्रों द्वारा की गई है। जिसमें हजारों बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। साथ ही राजनीतिक सामाजिक एवं व्यवसायिक क्षेत्र में अपने उद्योगों से सैकड़ो परिवारों को रोजगार से जोड़ रखा है। कार्यक्रम का संचालन सुमित जैन,आभार विनोद बाफना ने माना।

Pradesh News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

namaskar ritk sharma

srimaan