WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow

Breaking
मेघनगर मुस्लिम समाज ने मासूम अनिका के इलाज के लिए 21000 रुपयों की राशि एकत्रित कर सौंपीमेघनगर में धूमधाम से मनाया गया महावीर जन्म कल्याणक, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक तप आयोजनमेघनगर नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त, भाजपा नेताओं ने किया स्वागतमेघनगर के फुटतालाब हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, बृज कलाकारों ने रचाया कृष्ण भक्ति का अद्भुत रंगमेघनगर में रासलीलाओं से गूंजेगा फुटतालाब, हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आगाज़मेघनगर के एडवोकेट तेजस जैन चुने गए इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेम्बर​रोटरी क्लब ने ललवानी परिवार के सहयोग से 160 छात्राओं को वितरित की गणवेशमेघनगर हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,सामाजिक समरसता और एकजुटता का दिया संदेश​मेघनगर में कल जुटेगा हिंदू समाज: भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ की तैयारियां पूर्णश्री रामचरितमानस युवा मंडल मेघनगर ने महंत श्री दयाराम महाराज जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया 


IMG-20241005-WA0363
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow
E-Paperमेघनगर

अब अंग्रेजो के बनाये कानून ख़त्म हुये,थाना परिसर मे बैठक आयोजित कर किया संवाद

रितिक शर्मा/जयेश झामर

IMG-20241005-WA0363
IMG-20241005-WA0363
previous arrow
next arrow

उप पुलिस अधीक्षक कमलेश शर्मा द्वारा साईबर क्राइम से बचने के उपाय बताये

मेघनगर। जिला पुलिस कप्तान पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन में मेघनगर थाना प्रभारी के एल बरकड़े ने थाना परिसर पर पुलिस जानता के बिच संवाद कार्यक्रम आयोजित कर नये कानून की जानकारी साझा की। जिसमे मुख्य रूप से पुलिस की ओर से विशेष अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक कमलेश शर्मा एवं थाना प्रभारी बरकड़े ने बताया कि नया कानून सभी के लिए उपयोगी है लेकिन एक जुलाई से तीन नए कानून (भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 व भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) लागू होने के बाद यह संभव नहीं होगा। अब न्यायालय में लंबित आपराधिक मामलों को वापस लेने के लिए पीड़ित को कोर्ट में अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलेगा उसके बाद ही कोई मुकदमा वापस लिया जा सकेगा।

नए कानूनों में ऐसे कई प्रविधान किए गए हैं, जो न्याय की अवधारणा को मजबूत बनाएंगे। गौरतलब है कि अंग्रेजों के बनाए कानून खत्म हुए तो पहली बार छोटे अपराधों में सजा के तौर पर सामुदायिक सेवा का भी प्रविधान किया गया है। पुलिस विवेचना में अब तकनीक का उपयोग होगा जिसमें डिजिटल साक्ष्यों को पारंपरिक साक्ष्यों के रूप में मान्यता दी जाएगी। नए कानून में ई-एफआइआर व जीरो एफआइआर की भी व्यवस्था की गई है वही आतंकवाद व संगठित अपराध जैसे नए विषय भी जोड़े गए हैं। शर्मा ने बताया कि नए कानून में बच्चों, महिलाओं व सीनियर सिटीजन को विशेष ध्यान में रखते हुए उन्हें त्वरित न्याय मिलें इसके लिए प्रावधान किए गए है। बरकड़े ने बताया कि थाना परिसर में आयोजित सभी पत्रकार, गणमान्य नागरिकजन, सामाजिक संस्थाओं के साथ वृहद बैठक कर सह पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नए कानून को समझाया गया ताकि नगरजनों के साथ ग्रामीणों को भी नए कानून की जानकारी मिल सके जिससे उन्हें न्याय के लिए किस तरह कैसी प्रक्रिया अपनाना है समझ आये व उन्हें त्वरित न्याय मिल सके

Pradesh News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

namaskar ritk sharma

srimaan