
8 लेन पर बढ़ती दुर्घटनाओ को रोकने के प्रयास किये जाएंगे
मेघनगर! Delhi-Mumbai 8 Lane: झाबुआ जिले से होकर गुजरने वाले दिल्ली मुम्बई 8 लेन एक्सप्रेस पर यात्रियों के सुरक्षित सफर और सुरक्षा को लेकर कवायद की जा रही है । टिमरवानी इंट्री-एक्जिट से रतलाम की ओर जाते समय यहां कुछ जगहों से वाहनों पर पथराव की घटनाएँ सामने आई थी । अब इसको लेकर एनएचआई जरूरी कदम उठा रहा है । पुलिस ने भी यहां पेट्रोलिंग शुरू कर दी है । थांदला थाना प्रभारी राजुकमार कुंसारिया की टीम ने 8 लेन पर टोल अधिकारियों के साथ पेट्रोलिंग करते हुए रात 8 लेन पर घूमने वाले लोगों से पूछताछ की है । साथ ही ग्रामीणों को भी समझाईश दी जा रही है ।
—- रेलिंग वाला फोटो—-

इस तरह की जालिया होंगी ब्रिज के ऊपर।
दूसरी ओर एनएचएआई ने पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए 8 लेन के ऊपर में ब्रिज पर लोहे की रेलिंग एवं जालियां लगाने का फैसला किया है । इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टेंडर भी जारी कर दिए हैं । आने वाले कुछ दिनों में ये काम पूरा हो जाएगा । इस काम के लिए 1 करोड़ 24 लाख रूपए के टेंडर जारी हो चुके हैं । इसके साथ जहां जहां से 8 लेन पर रैलिंग तोड़कर अंदर आने का रास्ता बनाया गया था , उनको भी बंद किया जा रहा है । इन अवैध पास का उपयोग करके वाहन चालक गुजर रहे थे, जिससे टोल का नुकसान हो रहा था । जहां-जहां भी इस तरह की घटनाओं की आशंका वहां पर यात्रियों के सुरक्षित सफर को लेकर इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं । गुरूवार को एनएचएआई के अधिकारी झाबुआ कलेक्टर-एसपी से मुलाकात भी करके सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा करेंगे ।





