
मेघनगर! विधुत मंडल की कार्यशेली से नगरवासियो में रोष उत्पन्न हो गया है अभी तो आंधी तूफान भी शुरु नहीं हुए उसके बाद भी बिजली प्रदाय बधित हो रही है वोलटेज भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है बीते 2 दिनों से बिजली सप्लाई बार-बार काटी जा रही है और जब बिल आयेंगे तब संभवतया पैसा तो पूरा वसूला जायेगा उपभोक्ता अगर समय से बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो सप्लाई काट दी जाती है और अब तो बिल भरने की तारीख खत्म होने के बाद उसकी पेनेल्टी भी ज्यादा कर दी गई है उपभोक्ता पैसा तो पूरा दे रहे हैं पर रात भर परेशान भी हो रहा हैं रात में भी बिजली की लुका छुपी जारी है ग्रीष्मकाल की तपन के चलते दिन भर की थकान के बाद जो व्यक्ति घर आकर आराम करने की सोचता है तो बार-बार बत्ती गुल हो जाती है जबकि इंडस्ट्रीज एरिया में 24 घन्टे की सप्लाई है





