
मेघनगर! नगर परिषद द्वारा मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प अभियान 23 अप्रैल से 30 मई तक के तहत नगर परिषद द्वारा अनेकों कार्य स्वच्छता से संबंधित नाली सार्वजनिक शौचालय रेलिया प्लॉग रन सफाई बाग बगीच का रखरखाव स्वच्छता सभाओं का आयोजन मेरा घर सबसे सुंदर प्रतियोगिता का आयोजन तथा पुराने कपड़ों का संग्रहण झोला निर्माण मे
स्वयं सहायता समूह का सहयोग पेंटिंग चित्रकला और निबंध आदि प्रतियोगिता का आयोजन नगर परिषद द्वारा किया गया जिसके तहत आज स्वच्छता चैंपियन ओं का सम्मान किया जाना था नगर परिषद द्वारा मिडिल स्कूल की कन्याओं द्वारा जिन्होंने प्रतियोगिता में भाग लिया था तथा स्वच्छता योद्धाओं का सम्मान जिला महामंत्री भूपेश भानपुरीया पार्षद अजय डामोर नगर परिषद के एंबेसडर मनीष गिरधाणी स्वच्छता प्रभारी सोहन रावत द्वारा किया गया इस अवसर पर जिला मंत्री भूपेश भानपुरीया ने उपस्थित स्वच्छता मित्रों को संबोधित करते हुए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा यह मानना की आप वेतन लेते हो फिर भी पूर्ण समर्पण एवं ईमानदारीसे स्वयं की जवाबदारी से आप सफाई का कार्य संपूर्णनगर परिषद क्षेत्र में कर रहे हो आपके इस कार्य के लिए आप का सम्मान करना हमारे लिए बड़ी गौरव की बात है आप नगर वासियों को बड़े प्रेम से समझाएं कि स्वच्छता मिशन के तहत अपना कचरा कचरा वाहन में डालकर नगर को स्वच्छ रखें तथा इस कार्य में आप सफल भी रहे नगर परिषद के एंबेसडर मनीष गिरधाणी ने स्वच्छता मित्रों को संबोधित करते हुए कहा आप विपरीत परिस्थितियों में भी काम करने के लिए सदा तत्पर रहते हैं इसके लिए आपका बहुत-बहुत साधुवाद एवं धन्यवाद कई नगर वासियों को अपशब्द भी बोलते हैं उसका अपने ध्यान नहीं देते हुए अपना कार्य सफलतापूर्वक कर रहे हैं नगर परिषद द्वारा स्वच्छता मिशन में सहयोग देने वाले मोहनलाल पंचाल एवं जयेश झामर का भी प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया पार्षद अजय डामोर ने स्वच्छता मित्रों को संबोधित करते हुए कहा है आप को यह सम्मान लेते हुए कैसा लग रहा है आप चाहे तो यह सम्मान बड़े स्तर पर जिले स्तर पर और राज्य स्तर पर भी ले सकते हैं सच्ची लगन से मेहनत कर नगर को स्वच्छ बनाकर प्रथम स्थान पर लाने की कोशिश करें मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता अभियान 30 मई 2023 तक लगातार चलेगा स्वच्छता निरीक्षक सोहन रावत ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वच्छता मित्रों का तथा पेंटिंग निबंध चित्रकला में जिन छात्रों ने भाग लिया था उन सब का तथा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस मिशन में जुड़े हुए सभी कर्मचारियों काआभार व्यक्त किया






