स्वर्गीय मोहनलाल लोढ़ा की स्मृति मे रक्त दान केम्प सम्पन हुआ
रितिक शर्मा/जयेश झामर

शोक निवारण कार्यक्रमो के दौरान यह तीसरा आयोजन हुआ
थांदला! स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लायंस क्लब के पूर्वाध्यक्ष,अणु परमार्थिक ट्रस्ट के सदस्य, समाजसेवी मोहनलाल लोढ़ा के शोक निवारण कार्यक्रम में रोटरी क्लब मेघनगर के माध्यम से ब्लड डोनेशन केम्प का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए ब्लड डोनेशन चेयर पर्सन राजेश भण्डारी व समाजसेवी पवन नाहर ने बताया कि परिजनों की स्मृति में सेवा कार्य करने को लेकर उसी क्रम मे यहाँ केम्प का आयोजन किया गया ।उसी तारतम्य में बुधवार ब्लड डोनेशन कैम्प में मोहनलाल लोढ़ा की सेवाओं को याद करते हुए 41 सदस्यों ने अपना रक्त दान किया जिन्हें रोटरी क्लब मेघनगर व मोहनलाल लोढ़ा परिवार की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। आयोजन में रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष डॉ हितेंद्र खतेडिया, विनोद बाफना, मांगीलाल नायक, सुमित जैन, निलेश भानपुरिया आदि सदस्य उपस्थित रहे वही बायो कैमिस्ट वीरेंद्र सिसोदिया, लेब टेक्नीशियन जेपी राठौड़ व विनय हिहोर ने अपनी सेवाएं प्रदान कीपरिवार जन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया






