
मेघनगर!(रीतिक शर्मा / जयेश झामर)
मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना के तहत मेघनगर में 2 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से आदर्श सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसका भूमिपूजन बुधवार को किया गया था। लंबे समय से बनने वाले इस सीमेंट सड़क का कार्य ठेकेदार द्वारा शीघ्रता से किया जा रहा है शुरुवाती गुणवत्ता भी सकारात्मक दिखाई दे रही है खुद नगरपरिषद अध्यक्ष कमलेश माचार निर्माण का जायजा लेते दिखाई दिये मेघनगर में सांई चौराहा से भंडारी चौराहा, झाबुआ रोड से स्टेशन रोड और ब्लॉक ऑफिस से आजाद चौक तक आदर्श रोड बनाए जाएंगे।
टेंडर रिकाल किए थे
2016-17 में टेंडर हुए थे और वर्क ऑर्डर भी हो गया था। सड़क और दो नाले 2 करोड़ 88 लाख में बनना थे। तब ठेकेदार ने नाले बना दिए, लेकिन इस बीच शासन ने पेयजल योजना स्वीकृत कर दी। निर्देश थे कि पाइप लाइन डलने तक सड़क निर्माण न हो। इसमें समय लग गया। ठेकेदार ने काम करने से हाथ खड़े कर दिए। फिर टेंडर रिकाल किए गए थे। अब सड़क के लिए 2.05 करोड़ में ठेका दिया है। राहुल वर्मा, सीएमओ, नगर परिषद







