
मेघनगर!(रीतिक शर्मा/ जयेश झामर)
मध्यप्रदेश शासन की मंशा अनुसार मध्य प्रदेश67 वा स्थापना दिवस अवसर पर नगर परिषद नगर द्वारा 1 नवंबर 2022 से 7 नवंबर 2022 तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम को आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत आज 2022 में स्वच्छता मित्र एवं व्यापारी गण नगर वासी जिन्होंने स्वच्छता अभियान में श्रेष्ठ कार्य किया है उनका सम्मान किया गया कार्यक्रम की शुरुआत अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती अंकिता प्रजापति तहसीलदार रविंद्र चौहान सीएमओ नगर परिषद राहुल सिंह वर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापत जिला मंत्री भूपेश भानपु रिया नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार ने मां सरस्वती की चित्र पर कंकू गुलाल लगाकर एवं माला पहना कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी ने स्वच्छता मित्रों को संबोधित करते हुए कहा की आपके द्वारा नगर में बहुत अच्छे तरीके से सफाई का कार्य किया जा रहा है आगे इसी कार्य को और मेहनत से करें ताकि अपनी रैंक बढ़ सके मध्य प्रदेश राज्य में बहुत ऊंचे स्थान पर अपना परिषद का नाम आए जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी द्वारा स्वच्छता मित्रों एवं नगर वासियों का सुंदरनगर बनाने के लिए प्रमाण पत्र देकर उनका सम्मान किया गया तत्पश्चात नगर परिषद मेघनगर से स्वच्छता मित्रों ने एक भव्य रैली निकाली जो नगर परिषद मेघनगर से होते हुए बस स्टैंड आजाद चौक एवं मेघनगर रेलवेस्टेशन पहुंची रेलवे स्टेशन मेघनगर से जनप्रतिनिधि एवं स्वच्छता मित्रों ने अपने हाथ में झाड़ू लेकर सफाई करते हुए आजाद चौक तक पहुंचे वहां से महात्मा गांधी उद्यान में महात्मा गांधी को स्वच्छता के लिए उनको याद किया गया कमलेश मचार द्वारा महात्मा गांधी को माल्यार्पण की गई इसके पश्चात कन्या शाला मेघनगर में स्वच्छता मित्र एवं विद्यार्थियों ने मिलकर स्कूल में साफ सफाई में भाग लिया जिला मंत्री भूपेश भानपुरिया द्वारा स्वच्छता मित्रों द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की गई नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार द्वारा नरेंद्र मोदी द्वारा जो स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है उसको और आगे ले जाने की बात कही मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापत द्वारा भी मेघनगर में स्वच्छता में विशेष कार्य करने के लिए स्वच्छता मित्रों को धन्यवाद दिया पार्षद राखी राकेश जैन ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केद्वारा चलाए गए देश में स्वच्छता अभियान को एक ईश्वर का उपहार बताया वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद लाखन देवाना ने भी अपने वार्ड में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर अपने मित्रों के साथ झाडू हाथ में लेकर सफाई का कार्य किया गया कार्यक्रम का संचालन प्रवीण ठाकुर कीया एवं आभार उपयंत्री सुरेश गणावा ने किया






