
पालकों के साथ नगरवासियो मे भी उत्साह का माहौल
मेघनगर!राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बुधवार को नगर में बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया है। हिंदू संस्कृति की रक्षा और भारतीय संस्कृति के प्रति बच्चों में चेतना जगाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पथ संचलन में दस वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे शामिल होंगे। पथ संचलन बस स्टेण्ड के समीप कन्या शाला परिसर से शुरू होगा और आजाद चौक, साई चौराहा, दशहरा मैदान होते पुनः कन्या शाला परिसर मे समापन होगा विजयादशमी का पर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस भी है जिसको लेकर स्वयंसेवकों में सदैव ही उत्साह का भाव रहता है , साथ ही समाज भी पथ संचलन के प्रति उत्सुक रहता है ।






