
मेघनगर! (रितिक शर्मा /जयेश झामर) सीएमओ श्री भारत सिंह टांक ने बताया गया कि भारत सरकार द्वारा 11 अगस्त से 17 अगस्त 2022 तक की अवधि के दौरान “हर घर तिरंगा अभियान” को क्रियान्वित करने के दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं। उक्त अभियान को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने हेतु हमारे द्वारा निकाय अंतर्गत कुल 15 वार्डों में दल गठित किए गए हैं । एवम जिसमें मॉनिटरिंग हेतु वार्ड क्रमांक 1 से 5 तक श्री सुरेश गणावा उपयंत्री नोडल अधिकारी रहेंगे एवं वार्ड क्रमांक 6 से 10 तक श्री सोहन रावत स्वच्छता निरीक्षक नोडल अधिकारी रहेंगे ,तथा वार्ड क्रमांक 11 से 15 तक श्री रितेश मैडा सहायक राजस्व निरीक्षक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। तथा सीएमओ बीएस टांक ने नगर वासियों से अपील कि उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियों को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करना तथा जनसामान्य में देशभक्ति की भावना को जागृत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना है






