
मेघनगर! 13 जुलाई को होने जा रहे नगर परिषद के मतदान को अपने पक्ष मे करवाने हेतु पार्षद प्रत्याशी शोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल कर रहे है यहाँ कुछ वार्डो मे रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है तो कही सीधी टक्कर दिखाई दे रही है इस बिच वार्डवासियों ने चुप्पी साध रखी है जिसके चलते निर्दलीय उम्मीदवार भी खूब मेहनत कर रहे है हालांकि अभी 13 जुलाई को मतदान होना है तब तक परिस्थितियां किसके पक्ष मे बनेगी अभी से बताना जल्दबाजी होगी परन्तु मतदाताओं की चुप्पी किस ओर इशारा कर रही है किस का माहौल बनेगा ये कुछ दिनों मे स्पष्ट हो जायेगा




