WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow

Breaking
मेघनगर मुस्लिम समाज ने मासूम अनिका के इलाज के लिए 21000 रुपयों की राशि एकत्रित कर सौंपीमेघनगर में धूमधाम से मनाया गया महावीर जन्म कल्याणक, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक तप आयोजनमेघनगर नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त, भाजपा नेताओं ने किया स्वागतमेघनगर के फुटतालाब हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, बृज कलाकारों ने रचाया कृष्ण भक्ति का अद्भुत रंगमेघनगर में रासलीलाओं से गूंजेगा फुटतालाब, हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आगाज़मेघनगर के एडवोकेट तेजस जैन चुने गए इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेम्बर​रोटरी क्लब ने ललवानी परिवार के सहयोग से 160 छात्राओं को वितरित की गणवेशमेघनगर हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,सामाजिक समरसता और एकजुटता का दिया संदेश​मेघनगर में कल जुटेगा हिंदू समाज: भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ की तैयारियां पूर्णश्री रामचरितमानस युवा मंडल मेघनगर ने महंत श्री दयाराम महाराज जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया 


IMG-20241005-WA0363
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow
इंदौरराजनीति

इंदौर जिले में उत्साह और उल्लास के साथ शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ मतदान

संपादक, रितिक शर्मा

IMG-20241005-WA0363
IMG-20241005-WA0363
previous arrow
next arrow

जिले में लगभग 68 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का उपयोग

इंदौर जिले में आज चारों जनपद पंचायतों में उत्साह और उल्लास के साथ शांतिपूर्ण रूप से मतदान संपन्न हुआ। आज जिले में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों के लिये समाज के सभी वर्गों ने भारी उत्साह के साथ मतदान किया। जिले में आज लगभग 68.68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान में युवाओं से लेकर 100 वर्ष से अधिक आयु तक के बुजुर्ग मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान कर अपनी हिस्सेदारी दी।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज चारों जनपद पंचायतों में सुबह से ही मतदान के लिये भारी उत्साह देखा गया। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं ने कतारबद्ध होकर मतदान किया। मतदाताओं की सुविधा के लिये मतदान केन्द्रों पर विभिन्न व्यवस्थाएं की गई थी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी थे।
जिले में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 22 मतदान केन्द्र भवनों को जिनमें 37 मतदान केन्द्र थे, उन्हें विशेष रूप से सजाया और संवारा गया था।
जिले में 6 लाख 72 हजार 310 मतदाताओं में से 4 लाख 61 हजार 717 मतदाताओं ने मतदान किया। जिले के इंदौर जनपद पंचायत क्षेत्र में सर्वाधिक 77.48 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। इसी तरह सांवेर में 64.59, देपालुपर में 72.21 तथा डॉ. अम्बेडकर नगर महू जनपद पंचायत क्षेत्र में 61.52 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में कुल एक हजार 217 मतदान केन्द्र बनाये गये थे।
जिले में मतदान के पश्चात दोपहर तीन बजे से मतगणना का कार्य प्रारंभ हुआ। मतगणना का कार्य समाचार लिखे जाने तक जारी था। मतगणना पूर्ण होने के पश्चात सारणीयकरण का कार्य निर्धारित तिथियों में किया जायेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य की मतगणना का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा 14 जुलाई को की जायेगी। जिला पंचायत सदस्य पद के लिये मतों का विकासखंड स्तरीय सारणीकरण भी 14 जुलाई को होगा। जिला पंचायत सदस्य पद के लिये मतों का जिला मुख्यालय पर सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा 15 जुलाई को सुबह साढ़े 10 बजे से की जायेगी।

Pradesh News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

namaskar ritk sharma

srimaan