5 वर्षों के पश्चात होगा मुनि भगवन्तो का मेघनगर में पदार्पण
मेघनगर से जयेश झामर की रिपोर्ट

मेघनगर! (जयेश झामर)
विद्यानगरी पाटन में 4 वर्ष तक स्वाध्याय चातुर्मास कर राष्ट्रसंत, युगप्रभावक, अजोड़ शासन प्रभावक, पुण्यसम्राट गुरुदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के शिष्यरत्न एवं वर्तमान गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराज एवं आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय जयरत्न सूरीश्वर महाराज के आज्ञानुवर्ती मुनिराज श्री चारित्ररत्न विजयजी महाराज साहब एवं मुनिराज श्री निपुणरत्न विजयजी महाराज साहब आदि ठाणा 4 प्रथम बार मेघनगर पधार रहे हैं। पूज्य मुनिश्री के साथ साध्वी श्री विद्वदगुणाश्रीजी आदि ठाणा-2 भी मेघनगर पधारेंगे।
मुनि भगवन महिदपुर रोड में आयोजित प्रतिष्ठा महोत्सव को निश्रा प्रदान कर पिटोल में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए विहार कर रहे हैं। इस दौरान वे 1 दिन की स्थिरता मेघनगर में भी करेंगे।
पूज्य मुनि भगवन्तो के आगमन को लेकर मेघनगर श्रीसंघ में उत्साह की लहर व्याप्त है।
पूज्य मुनि भगवंत के नगर प्रवेश का वरघोड़ा बाफना फाइबर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ श्री राजेंद्र सुरी जैन ज्ञान मंदिर पहुंचेगा जहां पर धर्म सभा आयोजित होगी एवं दोपहर में 2:00 से 3:00 ज्ञान चर्चा और शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।






